कुकीज़ अंतिम संशोधन: 21 मई, 2018
Zynga और इसके साझेदारों द्वारा नियोजित कुकीज़ और अन्य प्रौद्योगिकियाँ
कुकीज़ क्या हैं?
कुकीज़ डेटा के भाग होते हैं, जिन्हें वे वेबसाइट आपके ब्राउज़र और डिवाइस की हार्ड ड्राइव पर सेट कर सकती हैं, जिन पर आप जाते हैं। इस शब्द का इस्तेमाल अन्य प्रौद्योगिकियों को संदर्भित करने के लिए भी किया जा सकता है, जब निश्चित तरीके से नियोजित किए जाने पर ये उपयोगकर्ता के ऑनलाइन व्यवहार को ट्रैक करने में सक्षम हो सकती हैं।
कुकीज़ को वेबसाइट स्वामी द्वारा सेट किया जा सकता है (जैसे इस स्थिति में, हम, Zynga)। इन्हें “प्रथम-पक्ष कुकीज़” कहा जाता है। इन्हें Zynga के अलावा अन्य तृतीय पक्षों द्वारा भी सेट किया जा सकता है, और उस स्थिति में इन्हें “तृतीय-पक्ष कुकीज़” कहा जाता है। तृतीय-पक्ष कुकीज़, तृतीय-पक्ष सुविधाओं या कार्यक्षमता (जैसे, विज्ञापन, इंटरेक्टिव सामग्री और विश्लेषिकी) को वेबसाइट पर या उसके माध्यम से प्रदान करने में सक्षम बनाती हैं। इन तृतीय-पक्ष कुकीज़ को सेट करने वाले पक्ष, आपके द्वारा संबंधित वेबसाइट पर और कुछ अन्य वेबसाइट पर जाने पर भी आपके डिवाइस की पहचान कर सकते हैं।
Zynga और इसके तृतीय-पक्ष साझेदार, हमारे द्वारा पेश किए जाने वाले गेमिंग अनुभव का समर्थन करने और उसे बेहतर बनाने के लिए कुकीज़ और अनेक समान प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल करते हैं। इनमें से कुछ प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल उपयोगकर्ताओं की पहचान करने के लिए किया जाता है, जब वे Zynga गेम्स पर होते हैं और अन्य का इस्तेमाल अद्वितीय उपयोगकर्ताओं को ट्रैक करने के लिए किया जा सकता है। इस नोटिस में हमारे द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली प्रौद्योगिकियों का वर्णन किया गया है, जिसमें यह शामिल है कि वे कैसे काम करती हैं, उनका इस्तेमाल करने के हमारे प्रयोजन, और उनके इस्तेमाल के बारे में आपके विकल्प।
प्रौद्योगिकियाँ जिनका Zynga या तृतीय पक्ष इस्तेमाल करते हैं
स्थानीय साझा ऑब्जेक्ट्स (LSOs), जिन्हें “फ़्लैश कुकीज़ के रूप में भी जाना जाता है”, का इस्तेमाल निम्नलिखित के लिए किया जाता है:
- डिवाइस की पहचान करना, ताकि हम धोखाधड़ी या अन्य गैर-क़ानूनी गतिविधि को रोक सकें और उसका जवाब दे सकें।
- गेम प्राथमिकताओं का संग्रह करना, ताकि हम वह गेम अनुभव प्रस्तुत कर सकें, जो आप चाहते हैं। इन प्राथमिकताओं से हम यह जान पाते हैं कि आप संगीत को चालू करना चाहते हैं या बंद या जब आप लॉबी में जाते हैं, तो क्या आप चाहते हैं कि हम कुछ Zynga पोकर टेबल्स छिपा दें।
- अपने डिवाइस पर गेम संपत्तियाँ (फ़ाइलें) संगृहीत करें, ताकि आपका लोड समय तेज़ हो सके।
अगर आप अपने डिवाइस पर फ़्लैश कुकीज़ संगृहीत नहीं करना चाहते, तो आप फ़्लैश कुकीज़ संग्रहण को अवरोधित करने के लिए “वेबसाइट स्टोरेज़ सेटिंग्स पैनल” में शामिल टूल का इस्तेमाल करके अपने फ़्लैश प्लेयर की सेटिंग्स समायोजित कर सकते हैं। आप “ग्लोबल स्टोरेज़ सेटिंग्स पैनल“ में जाकर और निर्देशों का अनुसरण करके भी फ़्लैश कुकीज़ नियंत्रित कर सकते हैं सकते हैं, जिसमें वे निर्देश शामिल हो सकते हैं, जो स्पष्ट करते हैं कि उदाहरण के लिए, मौजूदा फ़्लैश कुकीज़ को कैसे हटाएँ (जिसे Macromedia साइट पर “जानकारी” के रूप में संदर्भित किया जाता है), आपके पूछे बिना फ़्लैश LSOs को आपके कंप्यूटर पर रखे जाने से कैसे रोकें, और (फ़्लैश प्लेयर 8 और बाद के संस्करण के लिए) उन फ़्लैश कुकीज़ को कैसे अवरोधित करें, जो उस पृष्ठ के ऑपरेटर द्वारा वितरित नहीं की जा रहीं जिस पर आप उस समय हैं।
कृपया ध्यान दें कि फ़्लैश प्लेयर को फ़्लैश कुकीज़ की स्वीकृति प्रतिबंधित या सीमित करने पर सेट करने से, कुछ फ़्लैश एप्लिकेशन की कार्यक्षमता कम या बाधित हो सकती है, जिनमें संभवतः, Zynga सेवाओं या ऑनलाइन सामग्री के संबंध में इस्तेमाल की जाने वाली फ़्लैश एप्लिकेशन शामिल हैं।
Zynga द्वारा ब्राउज़र कुकीज़ का इस्तेमाल मुख्य रूप से निम्नलिखित के लिए किया जाता है:
- विशिष्ट उपयोगकर्ताओं की पहचान करना और ट्रैक करना कि वे लॉग इन हैं (प्रमाणीकरण)।
- साइट सामग्री अनुकूलित करना और साइट प्राथमिकताएँ याद रखना।
आपके डिवाइस पर ब्राउज़र कुकीज़ प्रबंधित करने के अनेक तरीके हैं। अधिकांश प्रमुख ब्राउज़र इसके लिए विकल्प पेश करते हैं कि क्या आप भविष्य में कुकीज़ प्राप्त करना चाहते हैं और कैसे प्राप्त करना चाहते हैं और आपके डिवाइस पर पहले से मौजूद कुकीज़ हटाना। आपके डिवाइस पर कौन-सी ब्राउज़र कुकीज़ हैं, यह इस पर निर्भर करेगा कि आप Zynga सेवाओं तक पहुँच करने के लिए किस ब्राउज़र का इस्तेमाल करते हैं। आप अपनी ब्राउज़र कुकीज़ को कैसे नियंत्रित कर सकते हैं, इसके बारे में यहाँ कुछ बड़े ब्राउज़र से जानकारी के लिए लिंक्स दिए गए हैं: Chrome, Firefox, Safari, Internet Explorer.
इसके अतिरिक्त, उन वैब उपयोगकर्ताओं के लिए अनेक ब्राउज़र प्लगइन उपलब्ध हैं, जो कुकीज़ और समान प्रौद्योगिकी के बारे में बेहतर जानकारी और उन पर अधिक नियंत्रण रखना चाहते हैं। लोकप्रिय दो Ghostery और Abine हैं।
बीकन, पिक्सेल टैग, और क्लियर गिफ़ समान प्रौद्योगिकी के लिए सभी शब्द हैं, जो अकसर एक ही तरह से काम करते हैं। कोड की ये छोटी स्ट्रिंग्स (सॉफ़्टवेयर) इवैंट ट्रैक करती हैं, जैसे इवैंट जब कोई उपयोगकर्ता पृष्ठ पर जाता है या ईमेल खोलता है। वे Zynga द्वारा अपने ईमेल अभियानों की प्रभावशीलता को मापने, अधिक प्रासंगिक सामग्री वितरित करने, और Zynga गेम्स के लिए विज्ञापन प्रबंधित करने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं। अनेक उदाहरणों में, बीकन, पिक्सेल टैग, और क्लियर गिफ़, ठीक से काम करने के लिए कुकीज़ के संयोजन में काम करते हैं, इसलिए कुकीज़ से इनकार करना उनकी कार्यक्षमता को बाधित करेगा।
एनालिटिक्स
उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाने के लिए Zynga ट्रैफ़िक और अन्य अंतिम उपयोगकर्ता गतिविधि का विश्लेषण करता है। Zynga और इसके सेवा प्रदाता और व्यापारिक साझेदार निश्चित प्रकार की तकनीकी जानकारी को इकट्ठा और विश्लेषण करने के लिए वेबसर्वर लॉग फ़ाइलों और ट्रैकिंग प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे कुकीज़, IP पते, डिवाइस का प्रकार, और इस्तेमाल की जानकारी, जिसमें विशिष्ट पृष्ठों पर बिताया गया समय या क्लिक्स की संख्या शामिल है। ये कुकीज़ हमारी वेबसाइट, सेवाओं और/या मार्केटिंग अभियानों की प्रभावशीलता को समझने में हमारी मदद करती हैं।
हमारे विश्लेषिकी साझेदार वेबसाइट पर आगंतुकों के बारे में आँकड़े उत्पन्न करने के लिए ब्राउज़र कुकीज़ का इस्तेमाल करते हैं, जैसे पृष्ठ दृश्यों की संख्या या पीक ट्रैफ़िक का समय। हमारे विश्लेषिकी साझेदारों में बिना किसी सीमा के निम्नलिखित तृतीय पक्ष शामिल हैं। कृपया गोपनीयता नीतियों और इन तृतीय पक्षों द्वारा पेश किए जाने वाले बाहर निकलने के विकल्पों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक्स का अनुसरण करें।
- Adjust: https://www.adjust.com/privacy-policy/; https://www.adjust.com/opt-out/
- Facebook: https://www.facebook.com/policy.php
- Google Analytics: https://support.google.com/analytics/answer/6004245?hl=en; https://tools.google.com/dlpage/gaoptout
- HasOffers by TUNE: https://www.hasoffers.com/privacy-policy/
- Ocean Media: https://www.oceanmediainc.com/privacy-policy/
- Unity Analytics: https://unity3d.com/legal/privacy-policy
Zynga गेम्स के लिए विज्ञापन (विज्ञापन के रूप में Zynga)
उन उपयोगकर्ताओं को रुचि-आधारित विज्ञापन वितरित करने के लिए, Zynga प्रकाशकों और विज्ञापन-सेवा नेटवर्क (“विज्ञापन-सेवा साझेदार”) के साथ काम करती है, जो Zynga साइट पर गए हैं, जिन्होंने Zynga गेम्स खेले हैं, Zynga की सामग्री (विडियो सहित) तक पहुँच की है, या अन्यथा Zynga सेवाओं (“Zynga उपयोगकर्ता”) का इस्तेमाल किया है। इस प्रथा को अकसर “ऑनलाइन व्यवहार विज्ञापन-सेवा” या “लक्षित विज्ञापन-सेवा” के रूप में संदर्भित किया जाता है। हमारे विज्ञापन-सेवा साझेदार ऐसे सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल करते हैं, जो Zynga उपयोगकर्ताओं के ब्राउज़र पर रखे गए पिक्सेल और कुकीज़ (पहचानकर्ता) की पहचान करता है। जब विज्ञापन सॉफ़्टवेयर इन पहचानकर्ताओं को पहचानता है, तो वे उन Zynga उपयोगकर्ताओं को Zynga उत्पादों और सेवाओं के लिए विज्ञापन वितरित करते हैं, जो अन्य वेबसाइट पर होते हैं।
व्यवहार विज्ञापन-सेवा कैसे काम करती है और बाहर निकलने की आपकी क्षमता के बारे में अधिक जानने के लिए, नेटवर्क एडवर्टाइज़िंग इनिशिएटिव (NIA), डिजिटल एडवर्टाइज़िंग अलाउंस (DAA), या योर ऑनलाइन चॉयसेस पर जाएँ।
अन्य साइट और सेवाओं के लिए विज्ञापन (प्रकाशक के रूप में Zynga)
हम विज्ञापन-सेवा का इस्तेमाल अपने कुछ गेम्स, गेम सुविधाओं और अन्य सेवाओं को निःशुल्क पेश करने में सक्षम होने के लिए करते हैं। हमारे विज्ञापन-सेवा साझेदार हमारी सेवाओं के माध्यम से रुचि-आधारित विज्ञापन पेश करने के लिए आपके डिवाइस पर कुकीज़ रख सकते हैं। Zynga के उत्पादों में पेश किए जाने वाले अधिकांश विज्ञापनों में विज्ञापन के एक कोने में आइकन शामिल होता है, जिस पर आप विज्ञापन के बारे में अधिक जानने, आपने इसे क्यों प्राप्त किया, और रुचि-आधारित विज्ञापन प्राप्त करना रोकना चुनने का तरीका जानने के लिए क्लिक कर सकते हैं। आइकन सामान्य रूप से दाईं ओर इंगित करने वाला त्रिभुज होगा, लेकिन यह वृत्त में लोअरकेस “i” भी हो सकता है। इस आइकन के अतिरिक्त, सभी Zynga वेब-आधारित उत्पादों में पृष्ठ के निचले भाग पर “AdChoices” लिंक होता है, जिस पर आप समान जानकारी प्राप्त करने के लिए क्लिक कर सकते हैं।
ट्रैकिंग पिक्सेल, वैब बीकन, पिक्सेल टैग, और ब्राउज़र कुकीज़ – ये सभी उस प्रौद्योगिकी के संदर्भ हैं, जिन्हें हम दूसरों को हमारी सेवा के भीतर सेट करने या पढ़ने की अनुमति देते हैं। इन प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल वेब उपयोगकर्ताओं की रुचियों और व्यवहार की पहचान करने और उन रुचियों के आधार पर उन्हें लक्षित विज्ञापन-सेवा देने के लिए किया जा सकता है। इनका इस्तेमाल उपयोगकर्ता द्वारा विशेष विज्ञापन को देखे जाने की संख्या को सीमित करने या कुछ विज्ञापन किसी भी समय दिखाए जाने से रोकने के लिए भी किया जाता है। व्यवहार-संबंधी विज्ञापन-सेवा, आपके विकल्पों, और विज्ञापन नेटवर्क्स द्वारा आपके डेटा के साथ कैसे व्यवहार किया जाएगा, इसके बारे में अधिक जानने के लिए कृपया NAI या DAA पर जाएँ।
मोबाइल ऐप्स द्वारा पेश किए जाने वाले विज्ञापन (विज्ञापनदाता और प्रकाशक के रूप में Zynga)
जब आप हमारे मोबाइल गेम्स खेलते हैं, तो हम या हमारे विज्ञापन-सेवा साझेदार हमारे गेम्स या अन्य ऐप्स में विज्ञापन लक्षित या वितरित करने के लिए आपके मोबाइल के लिए विभिन्न पहचानकर्ताओं में से एक या अधिक का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें Apple आडेंटिफ़ायर फ़ॉर एडवर्टाइज़िग (IDFA) या Android एडवर्टाइज़िग ID (AAAID) शामिल हैं। इसका अर्थ है कि आपका डिवाइस पहचानकर्ता द्वारा तृतीय-पक्ष विज्ञापन नेटवर्क तक पहुँच की जा सकती है और इसका इस्तेमाल (a) आपके द्वारा देखे जाने वाले विज्ञापनों की संख्या और प्रकार को प्रबंधित करने में मदद करने; (b) अन्य ऐप्स में देखे जाने वाले विज्ञापनों से संबंधित स्थापनाओं के स्रोत को ट्रैक करने; और (c) आपकी रुचियों और व्यवहार की पहचान करने और आपकी रुचियों और व्यवहार के आधार पर आपके लिए विज्ञापन-सेवा लक्षित करने के लिए किया जा सकता है।
अगर आप अपनी मोबाइल डिवाइस पर रुचि-आधारित एप्लिकेशन विज्ञापन प्राप्त नहीं करना चाहते, तो आप आपके डिवाइस पर विज्ञापन ट्रैकिंग सेटिंग्स समायोजित कर सकते हैं (जैसे ईवेंट “AD ट्रैकिंग सीमित करें” चालू करना)। आप अपने मोबाइल के सेटिंग पृष्ठ से "विज्ञापन पहचानकर्ता" (जैसे IDFA) को भी रीसेट कर सकते हैं, जो आपके पिछले "विज्ञापन पहचानकर्ता" से जुड़े मौजूदा व्यवहार डेटा के निरंतर उपयोग को रोक देगा। इसके अलावा, प्लेटफ़ॉर्म प्रदाता (जैसे कि Apple या Google) के आधार पर, आप डिजिटल विज्ञापन एलायंस के "AppChoices" ऐप जैसे ऐप्लिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं, जो आपको व्यवहार विज्ञापन के लिए विभिन्न ऐप से डेटा एकत्रित और उपयोग करने पर नियंत्रण प्रदान करने की पेशकश करते हैं।
कुकीज़ नियंत्रित करना
जैसा कि हमने ऊपर स्पष्ट किया है, आप ऊपर वर्णित टूल्स का इस्तेमाल करके कुकीज़ और अन्य समान प्रौद्योगिकी को नियंत्रित कर सकते हैं। अगर आप कुकीज़ अस्वीकार करना चुनते हैं, तो हालाँकि आप अभी भी Zynga सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन कुछ कार्यक्षमता और हमारी सेवाओं के क्षेत्रों तक आपकी पहुँच प्रतिबंधित हो सकती है।
प्रश्न हैं?
अगर कुकीज़ या अन्य प्रौद्योगिकी के हमारे इस्तेमाल या हमारे द्वारा आपकी व्यक्तिगत जानकारी का इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में आपके प्रश्न हैं, तो कृपया हमारी गोपनीयता नीति देखें। अगर उस नीति की समीक्षा करने के बाद भी आपके पास प्रश्न हैं, तो आप हमें privacy@zynga.com पर ईमेल कर सकते हैं (लिंक ई-मेल भेजता है)।